कमलनाथजी के ऊपर हुई FIR का पूरे मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गांधीवादी तरीके से किया विरोध प्रदर्शन

जो कोरोना संक्रमण विश्व मे चाइनीस वाइरस के नाम से जाना जाता था,भाजपा सरकार की नाकामियों के वजह से अब उस संक्रमण को भारतीय वाइरस के नाम से पुकारा जाता है- डॉ विक्रांत भूरिया
                     कमलनाथजी पर FIR करवाने जो भाजपा नेता थाने गए,वो किसी निजी हॉस्पिटल की मनमानी के खिलाफ,कोरोना पीड़िता से दुष्कर्म के खिलाफ,हमीदिया से चोरी हुए रेमडीसीवेर इंजेक्शन की जांच को ले कर थाने क्यों नही गए-विवेक त्रिपाठी
पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के एक बयान को आधार बना कर भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने कल भोपाल क्राइम ब्रांच में एक ज्ञापन सौपा,जिसके बाद शिवराज सरकार के इशारे पर कमलनाथ जी के ऊपर एक मुकदमा दर्ज कर लिया जाता है,ये मुकदमा पूर्णता राजनीतिक दुर्भावना से ग्रसित है जिसके विरोध में आज मप्र युवा कांग्रेस ने पूरे मध्यप्रदेश में गांधीवादी तरीके से अपना विरोध प्रदर्शित किया।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने अपने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कोरोना गाइडलाइन का पालन कर अपने जिले/विधानसभा/ब्लॉक में गांधीजी या अंबेडकरजी की प्रतिमा/चित्र के सामने धरना देने का कहा,जिसके बाद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कोरोनो गाइडलाइन का पालन करते हुए काली पट्टी बांध कर धरना दिया।
डॉ विक्रांत भूरिया झाबुआ जिले में गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे,डॉ भूरिया ने शिवराज सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कमलनाथ जी पर हुए FRI को तत्काल वापस लेकर मुख्यमंत्री शिवराज चौहान पर FIR किये जाने की मांग की,उन्होंने कहाँ की सरकार पूरे प्रदेश में कोरोना महामारी में लाखो मृतको की जिमेदार है जिन्होंने ऑक्सीजन और दवाईयों की कमी से दम तोड़ा है,और उनकी मौत के झुटे आँकड़े पेश कर रही हों शिवराज सरकार।
भोपाल में युवा कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल के साथ क्राइम ब्रांच थाने जा कर शिकायती आवेदन प्रस्तुत कर शिवराज चौहान पर FIR की मांग की,विवेक त्रिपाठी ने भाजपा पर घ्रणित राजनीति करने का आरोप लगाया,त्रिपाठी ने सवाल पूछा की जो भाजपा के नेता और विधयाक कल कमलनाथ जी पर fIR करवाने थाने आगये थे,वो हॉस्पिटलों की मनमाने बिलो की शिकायत ले कर,रेमडीसीवेर इंजेक्शन,ऑक्सीजन,की काला बाजारी,या हमीदिया हॉस्पिटल से चोरी गए इंजेक्शन के मामले में थाने क्यों नही गए।कांग्रेस पे राजनीति का आरोप लगाने वाले भाजपा के नेता पहले अपने गिरेबान में झांके,जरूरतमंदो को 1 किलो आलू भी फोटो खिंचवा कर देते है,हद तो तब कर दी इन्होंने जब शमशान में लकड़ी या शववाहनों पर भी प्रचार के लिए अपने फोटो या नाम लिखवा कर बाकयदा पत्रकार वार्ता के बाद हरी झंडी दिखवा कर दिया है। त्रिपाठी ने कहा की कमलनाथ जी पर FIR करना शिवराज सरकार की विपक्ष को दबाने की कायराना हरकत है जिसका हम मुँह तोड़ जवाब दें।