10 रुपए का ये नोट रातोंरात बना सकता है लखपति ।

विक्रांत श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट।  प्रधान संपादक                                                                                                                अक्सर हम लेनदेन के दौरान कुछ विशेष नोट्स का ध्यान नहीं रखते। जबकि ये नोट आपको रातोंरात लखपति बना सकते हैं। जी हां, कुछ वेबसाइट्स आपको एक 10 रुपए के नोट की कीमत 45 हजार रुपए तक दिला सकती हैं। कई लोगों को नोटों के कलेक्शन का शौक होता है और वे पुराने नोट इकट्ठा करना पसंद करते हैं, जानकर शायद हैरानी हो, लेकिन यह सच है कि इन नोटों की कीमत आपको लाखों रुपए में मिल सकती है। 

भारत में ऐसे कई लोग हैं जिन्हें लकी नंबर और रेयर कलेक्शन के नोट्स खरीदने का शौक होता है। ऐसे कई लोग इन लकी चार्म्स के लिए लाखों-करोड़ों भी खर्च करने के लिए तैयार रहते हैं। इसी का नतीजा है कि पुराने नोट्स की कीमत ऑनलाइन बाजार में दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। एक खास तरह के नोट को बेचकर आप लखपति बन सकते हैं। 1943 के रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर सी डी देशमुख के साइन वाले 10 रुपए के एक नोट की कीमत 45 हजार रुपए तक मिल सकती है। इसी के साथ ऐसे कई लोग आपको मिल जाएंगे जो पूरी शिद्दत से 786 अंक वाले नोट की तलाश कर रहे हैं। ये अंक कई लोग शुभ मानते हैं। अगर आपके पास कोई ऐसा नोट है जिसमें ये अंक है, तो आप उसे ऑनलाइन बेचकर घर बैठे ही लाखों कमा सकते हैं।  पुराने 2 रुपए के नोट की भी काफी डिमांड है। खासकर गुलाबी रंग के दो रुपए के नोट को लोग काफी ज्यादा तलाश रहे हैं। लेकिन इस नोट में 786 लिखा, हो तो फिर कहने ही क्या। इसके लिए लोग लाखों खर्च करने को तैयार है।  EBay, कोइनबाजार, इंडियन ओल्ड कॉइन और क्लिक इंडिया जैसी साइट्स इन नोटों की तलाश कर रहे हैं और बाकयदा बोली भी लगाते हैं।                           क्लिक इंडिया साइट पर तो आपको व्हाट्सएप पर भी इसे डायरेक्ट बेचने का लिंक मिल जाएगा। इसपर आप सेलर के रूप में रजिस्टर कर अपने पास के नोट को बेच सकते हैं। आपको इन्हें बेचने के लिए कहीं आने-जाने की जरूरत नहीं है। आप सीधे खुद को सेलर के तौर पर रजिस्टर करें और फिर अपने पास के नोट की फोटो को अपलोड कर दें। इसके बाद लोग आपसे खुद ही संपर्क करेंगे।  अभी दो रुपये के इस पुराने नोट की कीमत 80 हजार से ज्यादा है। इसकी डिमांड को देखते हुए जल्द इसके एक लाख को पार करने की उम्मीद की जा रही है।