ऐसे पुलिसकर्मियों से जिंदा है इंसानियत

भोपाल-कोरोना महामारी के समय पुलिस के रोल ने उसकी छवि ही बदल कर रख दी है।अपने हिस्से की रोटी दूसरे जरुरतमंदो  को खिलाकर खुद ड्यूटी पर मुस्तैद रहते हैं।कोलार थाने में पदस्थ एएसआई संजय कुमार सिंह ने कल मानवता की मिसाल पेश की है।सर्वधर्म कॉलोनी स्थित यूनिवर्सल फर्नीचर के पास एक चौकीदार का परिवार भी लॉक डाउन में फंसा है।यह परिवार सात दिनों से भूखा था।बीती रात परिवार के मुखिया कैलाश नारायण चौधरी ने थाना कोलार में पदस्थ एएसआई संजय सिंह को अपनी समस्या बताई।उस समय तक संजय कुमार सिंह ड्यूटी खत्म कर घर पहुंच चुके थे,फिर भी एएसआई ने रात में 11 बजे पूरे परिवार को खाना लाकर दिया।इसके साथ ही संजय कुमार सिंह ने लॉक डाउन खत्म होने तक इस परिवार को दोनों समय भोजन प्रदान करने की जिम्मेदारी भी ली।इस परिवार में छे सदस्य हैं।सभी ने इस पुलिस अधिकारी के परोपकार की दिल से प्रशंसा की है।