सुमन सिंह निर्विरोध चुनी गई।

इटारसी साईं फॉर्चून सिटी फेस 2 में नई समिति का चुनाव आज शांति से पूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया।तीन लोगों की चुनाव समिति ने बड़े ही अच्छे तरीके से चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करवाया है जिसमें अध्यक्ष पद हेतु सुमन सिंह को निर्विरोध चुना गया और कोषाध्यक्ष पद हेतु गौरीशंकर एवं सचिव हेतु रंजीत कुमार डेहरिया को बड़े अंतर से वोट देकर कॉलोनी वासियों ने जीत दिलवाई उपाध्यक्ष पद हेतु ज्योति खन्ना और सदस्य पद हेतु अशोक कुमार सिंह रितु विश्वकर्मा एवं शोभा बारंगे को चुना गया समिति के चुनाव संचालन हेतु मोहनीश मंगवारिया आनंद प्रकाश चंदेरिया एवं मनोहर भरम कर जी का योगदान महत्वपूर्ण रहा।