जिले का वार्षिक निरीक्षण संपन्‍न।

जिले का वार्षिक निरीक्षण संपन्‍न, उप पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल ग्रामीण रेंज डॉ. आशीष द्वारा जिले के थानों सहित जिला पुलिस कार्यालय एवं रक्षित केन्‍द्र का किया निरीक्षण, दिये महत्‍वपूर्ण निर्देश ,
मुख्यालय, जिला राजगढ़ ।


         उल्‍लेखनीय है कि प्रतिवर्ष पुलिस के वरिष्‍ठ अधिकारियों द्वारा अधीनस्‍थ जिलों का भ्रमण कर वार्षिक निरीक्षण किया जाता है जिसके तारतम्‍य में दिनांक 16 एवं 17/01/2020 को जिले का वार्षिक निरीक्षण उप पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल ग्रामीण रेंज डॉक्‍टर आशीष द्वारा किया गया। 
               वार्षिक निरीक्षण के दौरान दिनांक 16/01/2020 को जिले में आगमन के उपरांत उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा जिला पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया गया, कार्यालय के समस्‍त शाखा प्रभारियों के संधारण पंजियों की जांच कर उनके कई तरह के प्रश्‍न किये गये संतोषजनक उत्‍तर मिलने पर कर्मचारियेां का प्रोत्‍साहन करने हेतु उन्‍हें उचित प्रशंसा दी गई वहीं रिकॉर्ड संधारण में लापरवाही बर्दाश्‍त नहीं करते हुए कर्मचारियों को सुधार हेतु उचित दिशानिर्देश भी दिये गये।            जिले में नवीन पदस्‍थापना पर आए प्रशिक्षु उप निरीक्षकों से रूबरू होते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा उप निरीक्षकों से जिले में जारी उनके प्रशिक्षण को लेकर कई सवाल किये साथ ही सुधार हेतु उचित निर्देश दिये गये, उन्‍होने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान हर विभागीय कर्मचारी चाहे व आरक्षक हो अथवा आपका वरिष्‍ठ सभी से शिक्षक के तुल्‍य व्‍यवहार प्रदर्शित किया जाना चाहिये एवं हर स्‍तर पर प्रशिक्षण प्राप्‍त करना चाहिये जिससे आपको भविष्‍य में कोई परेशानी का सामना न करना पडे, उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने यह भी कहा कि विभाग का प्रत्‍येक कर्मचारी अपने अपने स्‍तर पर प्रतिभा रखता है अत: प्रशिक्षण के दौरान उनके सीख लेना आपके लिये और आपकी आगे की विभागीय सेवा के दौरान काफी मददगार साबित होती है। 
             आज प्रात: रक्षित केन्‍द्र राजगढ के पुलिस परेड ग्राउण्‍ड पर पहुंचकर उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा पुलिस परेड का निरीक्षण किया, जहां  रक्षित निरीक्षक स्नेह लता चंदेल  के नेतृत्व में  सूबेदार प्रशांत शर्मा सहित जिले के पुलिस बल द्वारा उन्‍नत परेड करते हुए श्रीमान से बहुत प्रशंसा बटोरी, वहीं परेड लाईन पर व्‍यक्तिगत निरीक्षण करते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा अधिकारी/कर्मचारियों में उनके टर्नआउट पर जहां कई लोगों की सराहना की वहीं कुछ कर्मचारियेां को समझाईश देते नजर आए। परेड ग्राउण्‍ड पर परेड के दौरान पुलिस बैंण्‍ड द्वारा दी गई प्रस्‍तुति पर महोदय द्वारा उनकी भूरि भूरि प्रशंसा की गई साथ ही वाहनों के निरीक्षण के दौरान समस्‍त चालकों को प्रृथक प्रथक दिशानिर्देश भी दिये गये। 
                रक्षित आरक्षी केन्‍द्र राजगढ में निर्मित किये गये पुष्‍प उद्यान का शुभारंभ भी आज उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय के कर कमलों द्वारा किया गया, पुष्‍प उद्यान में चहल कदमी कर महोदय द्वारा जिला पुलिस कप्‍तान श्री प्रदीप शर्मा की पीठ थपथपाते हुए पुलिसकर्मियों के लिये रक्षित केन्‍द्र में कराये गये अन्‍य वेलफेयर के कार्यों पर उनकी काफी सराहना की वहीं पुलिसकर्मियों के परिवारजनों के लिये और अधिक सकारात्‍मक पहलुओं पर विचार कर उनके वेलफेयर के लिये कार्य हेतु निर्देश भी दिये। 
              रक्षित केन्‍द्र में आयोजित पुलिस दरबार में मौजूद उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा विभागीय कर्मचारियेां की समस्‍यााओं को सुनकर उनके निराकरण हेतु जिला पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया साथ ही उन्‍होने कई सुझाव भी कर्मचारियों से साझा किये, रक्षित केन्‍द्र सहित थाना कोतवाली का निरीक्षण करने उपरांत निरीक्षण संपन्‍न हुआ।