नातरा झगड़ा प्रथा को जड़ से उखाड़फेकें- कलेक्टर

कलेक्टर ने की जनता से सहयोग की अपील- दो माह चलेगा अभियान


कलेक्टर सुश्री निधि निवेदिता ने जिले में नातरा झगड़ा प्रथा को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लिया है। उन्होने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वह नातरा झगड़ा जैसी कुप्रथा को समाप्त करने में हमारा सहयोग करें। और जो व्यक्ति इसमें सम्मिलित होते है। या कोई लड़की को परेषान करते है। झगडडा करते है तो इसकी सूचना हेल्पलाइन नम्बर 8319701835 पर जरूर दें। जानकारी देने वाले की सूचना गुप्त रखी जाएगी। इसमें दोषी व्यक्ति पर कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्यवाही की जाएगी।


नातरा झगड़ा उन्मूलन अभियान के प्रमुख अंश
1 नातरा झगडा उन्मूलन अभियान 02 माह तक निरन्तर चलेगा। जिला प्रभारी मंत्री जनवरी माह में शुभारम्भ करेंगे। 08 मार्च अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस को होगा अभियान का समापन।
02 हेल्पलाइन नम्बर 8319701835 पर प्रभावित लड़की, व्यक्ति अथवा कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति फोटो, व्हीडियों, चिटठी या सूचना देकर इसकी जानकारी दे सकते है।
03 जिले में एक  action force बनाई जाएगी जिसमें मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता व वालेण्टियर्स रहेगे।
04 प्रताणित लड़की और परिजनों को पूर्व संरक्षण देते हुए आरोपियों पर सख्त कार्यवाही होगी।
05 जागरूकता गतिविधियों को तहत अभियान में लोगो को इस कुप्रथा के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए, इसकों समाप्त करने के लिए जनमानस बनाया जाएगा।
06  प्रताणित लड़कियों को एक होस्टल में आश्रय दिया जाएगा। उन्हें स्वरोजगार एवं शिक्षा गतिविधियों से जोड़कर आत्म निर्भर बनाया जाएगा
07 जो शादियां स्वेच्छा से हुई है उनका रजिस्टट्रेशन विवाह अधिनियम के तहत कराया जाएगा।
 08 इस कुप्रथा से जुड़े दलालों रसूददारों पंचायत करने वालों झगड़ा करने वालों पर सख्त कार्यवाही होगी।
 कलेक्टर ने नागरिकों से आगे बढ़कर इस कुप्रथा को समाप्त करने में सहयोग की अपील की है।