गौरझामर मे 'मेरा भारत स्वर्णिम भारत, अखिल भारतीय प्रदर्शनी बस अभियान।

देवरीकला गौरझामर अखिल भारतीय प्रदर्शनी बस अभियान का आगमन दिनाँक 24/12/2019 को गौरझामर हुआ। यह पुलिस थाना के सामने से बस स्टैंड होते हुए इतवारा बाजार पहुंची वहाँ अखंड नारी जागृति समिति के द्वारा स्वागत हुआ इसके बाद बस पुराना बस स्टैंड प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की शाखा पहुंची।
ब्रह्माकुमारी शांति माता जी ने  तथा संस्थान में आने वाले भाई बहनों ने सभी अभियान यात्रियों का स्वागत किया। ब्रह्माकुमारी सुनीता बहिन ने बताया कि कैसे हम परिवार में आपसी तालमेल से सुख और शांति बना सकते है।हमे एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए।आज परिवारों में टकराव का मुख्य कारण है कि हम एक दूसरे की बात को समझते नही है।समझ की हम ये समझे कि अगर किसी ने गलती की है तो उसे गुस्से से ठीक नही किया जा सकता।प्रेम से भी किसी भी समस्या का हल हो सकता है। सभी यात्रियों ने अपना परिचय दिया।कई राज्यों से आये हुए ब्रह्माकुमारी ब्रह्माकुमार भाई बहन जो इस अभियान में 15 दिन की यात्रा पर है।जो जन जन तक व्यसन मुक्त भारत, स्वच्छ भारत,बेटी बचाओ,नारी सशक्तिकरण की सुंदर संकल्पना को लेकर चल रहे है।
ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी बहिन ने सभी का आभार किया साथ ही अखंड नारी जागृति समिति के द्वारा अभियान को सम्मान पत्र शील्ड प्रदान की गई सभी अभियान यात्रियों को भी सम्मान पत्र दिए गए।
*अभियान की विशेषता*
* 2017 से 2020 तक हज़ारों गांव,कस्वे एवं शहरों में होंगे कार्यक्रमों के आयोजन।
* हज़ारों युवा ब्रह्माकुमार-ब्रह्माकुमारी अभियान यात्री के रूप में सेवारत लाखों युवा होंगे लाभान्वित।
* सोशल मीडिया के माध्यम से करोड़ों युवाओं तक पहुंचेगा संदेश।
*अभियान की यात्रा*
780 दिन ,70000 किलोमीटर ,26 राज्यों एवं 4 केंद्रशासित प्रदेशों में,6221 से अधिक कार्यक्रम अब तक।