28 दिसम्बर इटारसी मे मनेगा काँग्रेस का 135वां स्थापना दिवस।

इटारसी, प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी देश की सबसे पुराने राजनैतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस इटारसी मे मनाया जायेगा। काँग्रेस अध्यक्ष् पंकज राठौर ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि 28 दिसम्बर 1885 को स्थापित हुई देश की सबसे पुराना राजनैतिक दल भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस का 135 स्थापना दिवस नगर में मनाया जायेगा, इस संबंध में तैयारियों को लेकर एक बैठक का भी आयोजन हो चुका है। 28 दिसम्बर को सुबह 10 बजे स्थानीय गाँधी स्टेडियम में सभी कांग्रेसजन,काँग्रेस के सभी अनुषांगिक संगठन,जिला ब्लॉक काँग्रेस, काँग्रेस सेवादल, युवा कांग्रेस,महिला काँग्रेस,,किसान काँग्रेस, काँग्रेस आई टी विभाग,यंग बिग्रेड सेवादल,महिला सेवादल,पिछड़ा वर्ग काँग्रेस,अनुसूचित वर्ग काँग्रेस,अनुसूचित जनजाति वर्ग,अल्पसंख्यक वर्ग काँग्रेस,झुग्गी झोपड़ी काँग्रेस, विधि विभाग,कामगार काँग्रेस,विचार विभाग,इंटक, काँग्रेस विचारधारा से जुड़े समस्त संगठन के पदाधिकारी,समस्त काँग्रेसजन एकत्रित होंगे और सुबह 11 बजे निश्चित समय पर सदभावना मार्च प्रारम्भ होगा जो गाँधी स्टेडियम से स्टेट बैंक चौराहा ,भारत टाकीज,कमला नेहरू पार्क,सराफा बाजार,नीमवाड़ा,जयस्तम्भ चौक,आर एम एस चौराहा होते हुए गाँधी प्रतिमा पर जायेगा जहाँ राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण ,सामूहिक राष्ट्रगान भारत माता की आरती के बाद मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम होगा ।


इटारसी काँग्रेस परिवार सभी कांग्रेसजनों व आमजनो से अपील करता है कि देश मे शांति,अमन,सदभाव, भाईचारे के वातावरण को कायम रखने हेतु इस सद्भभावना मार्च में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो एकता का संदेश दे।                                                                                        पंकज राठौर  अध्यक्ष् नगर काँग्रेस कमेटी, इटारसी