मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के तत्वाधान में बच्चों के साथ मनाया बड़ी धूमधाम से बाल दिवस चाचा नेहरू  का जन्मदिन

मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के तत्वाधान में बच्चों के साथ मनाया बड़ी धूमधाम से बाल दिवस चाचा नेहरू के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर  बच्चों को कॉपी पेन और रजिस्टर उपहार स्वरूप दिए
कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के द्वारा मनाया गया भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस जब इस संबंध में हमने मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव गजानन तिवारी से बात की तो उन्होंने बताया कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु थे और उन्हें बच्चों से बहुत प्रेम था इसी कारण उन्होंने अपना जन्मदिन बच्चों के नाम समर्पित कर दिया और उसी दिन से वह अपने जन्मदिन बच्चों के साथ बाल दिवस के रूप में मनाने लगे पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों को बहुत प्यार करते थे और सभी बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के नाम से पुकारते थे 
मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के द्वारा पूरे मध्यप्रदेश में आज यंग ब्रिगेड के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के द्वारा बाल दिवस मनाया जा रहा है सभी कांग्रेसजनों के साथ मिलकर इसी उपलक्ष  में इटारसी में भी छोटे छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के तत्वाधान में मनाया गया बड़ी धूमधाम से पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन एवं बाल दिवस 
कार्यक्रम की शुरुआत में मुस्कान संस्था के बच्चों ने प्रार्थना के के बाद चाचा नेहरू के तैल चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया कार्यक्रम में पूर्व गृह राज्य मंत्री विजय दुबे काकू भाई ने चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला और बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन परिचय से अवगत कराया साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाल अपने अपने उद्बोधन दिए और मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव गजानन तिवारी के द्वारा सभी नन्हे-मुन्ने बच्चों को एक एक कॉपी पेन एवं रजिस्टर उपहार स्वरूप वितरण करवाया गया  और बच्चों के साथ मिल बैठकर स्वल्पाहार किया सभी ने सामाजिक समरसता की भावना के साथ चाचा नेहरू के जन्मदिन के उपलक्ष में
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित हुए पूर्व गृह राज्य मंत्री विजय दुबे काकू भाई, कांग्रेस सेवादल  यंग ब्रिगेड  के प्रदेश महासचिव गजानन तिवारी ,सेवादल यंग ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष बलवीर चौहान, जिला अध्यक्ष सेवादल जितेंद्र सोलंकी, अवध पांडे प्रदेश सचिव सेवादल ,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय दुबे , पूर्व पार्षद राजेश धारू, पिंकी शर्मा, विक्की तिवारी, पक्कू भाई जान ,नवल पटेल नरेंद्र वर्मा , पुरुषोत्तम झलिया, कन्हैया लाल जाटव, सोनू बकोरिया ,राहुल दुबे ,जय जुलानिया, शुभम वालिया ,विक्की सराठे ,प्रशांत श्रीवास , सुदर्शन भाट,  कल्लू राठौर , श्याम तिवारी, दीपक अवस्थी, चीकू अग्रवाल, केटी तिवारी ,मनीष राजावत सहित कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के  पदाधिकारी उपस्थित हुए