चम्बल सोसाइटी के सदस्यता अभियान शुरू


- प्रत्येक वार्ड से एक संयोजक और दो सह संयोजक बनाए जाएंगे
- चम्बल क्षेत्र में पड़ने वाले मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के 15 जिलों के लोगों को जोड़ा जाएगा
- कमजोर तबके के चम्बलवासी भी जोड़े जाएंगे समाज की मुख्य धारा में
कोलार. चम्बल वेलफेयर एंड कल्चरल सोसाइटी ने राजधानी में रह रहे चम्बलवासियों को एकता के सूत्र में बांधने के लिए वृहद अभियान छेड़ दिया है। कोलार रोड बीमा कुंज स्थित परफेक्ट प्लाजा में हुई बैठक में वृहद सदस्यता अभियान की विधिवत घोषणा सोसाइटी के अध्यक्ष इंजीनियर देवेन्द्र सिंह भदौरिया ने की। 85 वार्ड में से प्रत्येक वार्ड में एक संयोजक और दो सह संयोजक नियुक्त किए जाएंगे। संयोजक और सह संयोजक अपने क्षेत्र में चम्बलवासियों को जोड़ेंगे और जरूरत पड़ने पर सहयोग किया जाएगा। यह भी तय किया गया कि सोसाइटी की बैठक हर महीने के प्रथम रविवार को की जाएगी। वक्ताओं ने क्रेडिट सोसाइटी, स्वयं सहायता समूह समेत कई अन्य बिंदुओं पर भी विचार रखे। बैठक में 28 अक्टूबर को हुई गोवर्धन पूजा की समीक्षा भी की गई। सफल आयोजन के बावजूद खराब मौसम के चलते लोग पूरे आयोजन का आनंद नहीं ले सके। 
बैठक में देवेंद्र सिंह भदौरिया, जनमेजय सिंह कुशवाहा, राजकुमार सिंह सोनू, धीर सिंह भदौरिया, दिनेश सिंह भदौरिया, शैलेश खटीक, सुरेश शाक्य, आशा सेंगर, बंटी शर्मा, शाहिद हुसैन, दीपक सोलंकी, नेहरू शर्मा, अखिल सिंह भदौरिया, बहादुर सिंह तोमर, भानु तोमर समेत कई लोग मौजूद थे।