भारतीय जनता पार्टी नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष पद के लिए नीरज सशक्त दावेदार....

                                                                                                                              भारती जनता पार्टी नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष पद के लिए नीरज सशक्त दावेदार.....
देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राष्ट्रीय पार्टी भारतीय जनता पार्टी द्वारा संपूर्ण मध्यप्रदेश में लोकतांत्रिक तरीके से मंडल वार, जिलेवार अध्यक्ष चुनाव किए जा रहे हैं एक और जहां प्रदेश के विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष पद हेतु राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा उम्र सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है तो जिला अध्यक्ष पद हेतु उम्र की सीमा 50 वर्ष निर्धारित है । इस हेतु करेली नगर के ऊर्जावान अपने बाल्यकाल से ही संपूर्ण परिवार सहित भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पित जनता के द्वारा चुने गए नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष नीरज लुनावत का नाम नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष पद हेतु प्रमुखता से सामने आ रहा है । 23 दिसंबर 1972 को तत्कालीन नगर पालिका के पूर्व पार्षद स्व. लेख चंद लूनावत के घर जन्मे नीरज लूनावत ने जहां बैचलर ऑफ कॉमर्स तक अपनी शिक्षा ग्रहण की है । तो काँलेज समय से ही भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख पदों सहित सत्र 2003 से 2008 तक करेली नगर अध्यक्ष भाजपा (शहर) रहे है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व क्रीड़ा सचिव छात्रसंघ महात्मा गांधी महाविद्यालय, तत्कालीन सांसद सरताज सिंह के नगर पालिका में पूर्व सांसद प्रतिनिधि के दायित्वों के साथ वर्तमान में जिला कार्यकारिणी सदस्य भारतीय जनता पार्टी नरसिंहपुर में श्री लूनावत अपनी सेवाएं दे रहे हैं । श्री लूनावत का जहां अगर पारिवारिक बैकग्राउंड देखा जाए तो इनके बड़े पिताजी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शुभकरण लूनावत रहे हैं तो चाचाजी जिले के कद्दावर भाजपा लीडर, नरसिंहपुर विधानसभा के पूर्व विधायक, नगर पालिका करेली के पूर्व अध्यक्ष, भाजपा नरसिंहपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष, मीसाबंदी उत्तमचंद लूनावत ने भी पार्टी के लिए अपनी सेवाएं दी हैं । माताजी श्रीमती विमला देवी लूनावत भी नगरपालिका की पूर्व जयप्रकाश वार्ड की पार्षद रही है तो स्वयं श्री नीरज लूनावत भी निरंजन वार्ड से सर्वाधिक मतों से विजयी पार्षद रहे हैं । बड़े भाई मनोज लूनावत निर्वाचित व्यापारी प्रतिनिधि कृषि उपज मंडी समिति करेली रहे हैं तो वही बड़े भाई संदीप लूनावत मार्केटिंग सोसायटी में निर्वाचित सदस्य रहे हैं । सामाजिक व धार्मिक कार्यो में भी श्री लूनावत अग्रणी भूमिका में हमेशा रहते हैं तो श्री श्वेतांबर जैन समाज के पूर्व सचिव के पद पर रहते हुए भी समाज भावना के अनेक कार्य भी श्री लूनावत द्वारा संपादित किए गए हैं ।श्री नीरज लूनावत ने अपने भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्षीय कार्यकाल में 1991 में श्री लालकृष्ण आडवाणी जी रथयात्रा के करेली में सफल कार्यक्रम में अपनी अहम भूमिका निभाई थी तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मे स्वयंसेवक के रूप में भी समस्त कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी निभाई । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्षीय कार्यकाल में सन 1990 में करेली में सफल प्रांतीय अभ्यास वर्ग कराया साथ ही विद्यार्थी परिषद के अनेक सफल कार्यक्रम कराए ।सत्र 2003 से प्रारंभ महात्मा गांधी महाविद्यालय के 10 छात्र संघ चुनाव में से 8 चुनावों में विद्यार्थी परिषद के छात्र उम्मीदवारों की विजय में अहम केंद्रीय भूमिका निभाई एवं सन 2006 में गुरु जी जन्म शताब्दी समारोह समिति द्वारा आयोजित विशाल हिंदू संगम कार्यक्रम में तहसील संयोजक का दायित्व निभा कर सफल हिंदू संगम का विशाल आयोजन कराया।
भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व अगर श्री नीरज लूनावत को नरसिंहपुर जिले की कमान सौंपता है तो यह पार्टी के समर्पित परिवार को उनके समर्पण का पुरस्कार होगा व इसका लाभ पार्टी को अवश्य मिलेगा।