पुलिस ने किया 5 किलो गांजा बरामद


          *गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार*


        पुलिस कप्तान एम एल छारी के मार्गदर्शन व sdop उमेश दिवेदी के कुशल  निर्देशन मेँ इटारसी थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह चौहान  व उनकी टीम ने आज *आपरेशन प्रहार* के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए 1युवक महेश उर्फ सोनू पाल को ट्रैक्टर स्कीम के सामने से गिरफ्तार कर अवैध  गांजा बरामद करने मेँ सफलता प्राप्त की है !


- पुलिस अधीक्षक श्री एम एल छारी के द्वारा जिले मेँ अवैध मादक पदार्थो की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन " *प्रहार* " चलाया जा रहा है ! 


- इसी तारतम्य मेँ आज दिनांक 05/09/2019 को  मुखबिर की सूचना पर इटारसी पुलिस टीम ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी से दबिश देकर करीबन  5 किलो अवैध गांजा बरामद कर आरोपी को धारा 8/20 एन डी पी एस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है ! जप्तशुदा गांजा की कीमत करीबन 60000/रू  है ! 


-इस कार्यवाही मेँ थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह चौहान के साथ उपनिरीक्षक विवेक यादव  प्र आर प्रदीप सोलंकी आर. प्रदीप चौधरी,शुभम राय,हेमंत तिवारी, भूपेश मिश्रा, भागवेन्द्र कि मुख्य भूमिका रही है !