राज्यसभा सदस्य के रूप में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने ली शपथ 

राज्यसभा सदस्य के रूप में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने ली शपथ 


नई दिल्ली, एजेंस पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लीराज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने मनमोहन सिंह को सदस्यता की शपथ दिलाई। सभापति के कक्ष में सिंह को शपथ ग्रहण कराए जाने के दौरान सोनिया, राहुलगांधी, गुलाम नबी, अहमद पटेल और आनंद शर्मा सहित कांग्रेस के कई शीर्ष नेता मौजुद थे। इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कुछ भाजपा नेता भी मौजुद थेसिंह (86) राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य पुनचुने गए हैं। वह निर्विरोध चुने गए हैं क्योंकि भाजपा ने उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं किया था। सिंह का ऊपरी सदन में कार्यकाल इससाल 14 जून को समाप्त हो गया था जिसके बाद उनकी राज्यसभा में वापसी हुई है।इसके पहले उन्होंने राज्यसभा में लंबे समय तक असम का प्रतिनिधित्व किया था।